जहां सहज, सरल,शांत है, हर जीवन
जहां सुंदर मधुर रिश्तों में है,अपनापन
जहां जन्म लेकर भाग्य को भी हो गर्व
जहां उल्लास और उन्नति के कई पर्व
जहां धर्म संस्कार नैतिकता हो सम्मान
दोस्तों.. वह देश है अपना भारत महान
जहां सदियों पुरानी है, सात्विक संस्कृति
जहां अपना पूरा वैभव लुटाती, प्रकृति
जहां सूर्य की प्रथम किरण भरती,जागृति
जहां अंहिसा की होती, प्रमाणिक खेती
जहां सर्वधर्म की होती, सर्वाधिक उन्नति
दोस्तों.. वह देश है अपना भारत महान
जहां राम, रहीम, ईसा में सब का विश्वास
जहां गंगा, यमुना के संगम का शांत निवास
जहां हल्दीघाटी जैसी शूरवीरता का साहस
जहां बुद्ध, नानक, महावीर वाणी का सूवास
जहां हर घर में धार्मिक संस्कारों का प्रवास
दोस्तों… वह देश है अपना भारत महान
जहां नारी हों संस्कारी, ममता दुलारी
जहां रहते दानी, ज्ञानी और परोपकारी
जहां रामायण,गीता, बाईबल और कुरान
जहां का संविधान कहता, हर धर्म समान
जहां हर भाषा और जाति का पूर्ण सम्मान
दोस्तों.. वो देश है अपना भारत महान
जहां धर्म अनेक, पर सब तत्व एक
जहां जियो और जीने दो का विचार
जहांआस्थओं को होता पूरा अधिकार
जहां गाय को माता जैसा मिलता प्यार
जहां धरती को मिलता माँ का अधिकार
दोस्तों.. वो देश है अपना भारत महान
जहां हर नागरिक को समान अधिकार
जहां सीमा पर हर कोई मरने को तैयार
जहां तिरंगा लहराये हर एकआत्मा पर
जहां जन गन मन से करते सब बेहद प्यार
जहां देश को जरूरत हों, तन, मन से तैयार
आओ, सब मिल बोले, जय हिन्द, बंदे मातरम
स्वागतम, स्वतन्त्रता दिवस, स्वागतम, स्वागतम …..कमल भंसाली
दोस्तों ..वो देश है अपना भारत महान
♠♦♣♥कमल भंसाली******